फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कमलापति इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र नवीन बने बदायूं के बीएसए

विज्ञापन
फोटो-12- नवीन कुमार। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बीघापुर। नगर पंचायत स्थित कमलापति इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र नवीन कुमार को बदायूं जिले का बीएसए बनाया गया है। इस पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

नवीन कुमार ने इंटर तक की शिक्षा कमलापति इंटर कॉलेज में प्राप्त की। स्नातक एवं परास्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद से कर 2020 में पहले ही प्रयास में पीसीएस में सफलता प्राप्त की। शनिवार को जारी सूची में नवीन कुमार को बदायूं का बीएसए नियुक्त किया। पिता कमलापति इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता हैं। मूलत: प्रतापगढ़ के कुंडा के रहने वाले हैं। मां गृहणी हैं।
बीएसए बनने की सूचना मिलते ही नवीन कुमार को शिक्षा देने वाले गुरुजनों ने नगर पंचायत बीघापुर स्थित आवास पर जाकर पिता व माता को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के अध्यक्ष एसी बाजपेई, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार दीक्षित, प्रवक्ता डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा, उमेश कुमार, दीपक शर्मा, वरुण प्रकाश, प्रमोद कुमार वर्मा, योगेंद्र कुमार सिंह ने नवीन कुमार को बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि नवीन कुमार को विद्यालय सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें