फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गिरिजाबाग में ट्रांसफार्मर खराब होने से 15 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
फोटो-16-औरास क्षेत्र में बिजली न आने से कुएं से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। भीषण गर्मी में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली संकट है। शहर के गिरिजाबाग में ट्रांसफार्मर खराब होने से 15 घंटे बिजली गुल रही। औरास में भी 12 से 14 घंटे बिजली संकट होने से लोग बेहाल हो गए। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया।
विज्ञापन

गिरिजाबाग में रविवार की रात करीब दो बजे गिरजेश्वरी माता देवी मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से 25 से 30 मकानों की बिजली गुल हो गई। रात भर लोगों ने किसी तरह से समय काटा। सोमवार सुबह लोगों ने अधिकारियों को जानकारी दी। दोपहर तक ट्रांसफार्मर सही न होने से लोगों ने विधायक को जानकारी दी। इसके बाद भी शाम छह बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी। इसी प्रकार मोतीनगर में ट्रांसफार्मर खराब व तार टूटने से तीन घंटे बिजली गुल रही।
औरास प्रतिनिधि के अनुसार, पवार हाउस से हाथीखेड़ा, जमालनगर, परौरी व औरास चार फीडरों से क्षेत्र को करीब दो लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस समय क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। रात दिन मनमाने तरीके से बिजली कटौती का रोस्टर चल रहा है। रात की कटौती से लोग नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं। दिन में भी अक्सर बिना सूचना के आपूर्ति काटे जाने से लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गौरव पांडेय, सुरेंद्र सिंह, पुजानी, रामजी गुप्ता व कमलाशंकर गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में 12 से 14 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। जेई रामू से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। एक्सईएन हिमांशु गौतम का कहना है कि आपूर्ति में सुधार का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यालय से रात की कटौती रोकने के लिए बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें