फोटो-2-सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करते सहकारी ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष। स्रोत: ग्रामीण।
उन्नाव। शहर से जुड़े दोस्तीनगर-भतावां सड़क निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन हुआ। करीब 1400 मीटर लंबे और 3.75 मीटर चौड़े इस मार्ग के निर्माण के लिए 60 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। निर्माण 60 दिन में पूरा करना होगा।
लोक निर्माण विभाग ने दो ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले ऐसे मार्गों का सर्वे कराया था जो क्षतिग्रस्त थे। इनमें दोस्तीनगर से भतावां मार्ग भी शामिल था। इस मार्ग के लिए 60 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को सहकारी ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों पटियारा, पवई आदि को भी सीधे मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य करेगी।
सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, व्यापार एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह सेंगर, सत्यम सिंह चौहान, अनीस कनौजिया, पूर्व प्रधान दिनेश रावत, विमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।