फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सुमित को मिस्टर और श्रेया को मिस फेयरवेल का ताज

विज्ञापन
फोटो-32- विदाई समारोह में मौजूद फार्मेसी के छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ के आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में बैचलर और डिप्लोमा फार्मेसी के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस मौके पर जूनियर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डिप्लोमा फार्मेसी के सुमित कुमार तिवारी को मिस्टर फेयरवेल और श्रेया पांडेय को मिस फेयरवेल के ताज से नवाजा गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएसआईटी कानपुर के प्रो. डॉ. निशांत यादव, संस्थान संस्थापक बद्री विशाल तिवारी, अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष उषा तिवारी, फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. अमरेश गुप्ता और रश्मि निगम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि डिग्रियां आपकी शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत हैं। समय के साथ खुद को अपग्रेड करते रहें। संस्थापक बद्री विशाल तिवारी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संयम बनाए रखें और अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहें। फार्मेसी निदेशक डॉ. अमरेश गुप्ता ने भी छात्रों को निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी।
सीनियर छात्रों ने मंच से कॉलेज में बिताए अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। केक काटकर समारोह का समापन किया गया। फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार शुक्ला, डीन डॉ. संगीता सिंह, डिप्लोमा फार्मेसी के प्रधानाचार्य प्रो. अश्वनी कुमार, डॉ. हेमा जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें