उन्नाव। जिले के 10 केंद्रों पर आज यानी बृहस्पतिवार को लेखपाल की मुख्य परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 2688 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, श्याम कुमारी सेठ, अटल बिहारी व डॉ. जीनाथजी इंटर काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा जनता इंटर काॅलेज रउकरना, ओपीजेडी शुक्लागंज, जीआईसी चमरौली, जीजीआईसी नवाबगंज व राजकीय बालिका इंटर कालेज अचलगंज भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच एक पाली में होगी। कुल 2688 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभा करेंगे। डीएम घनश्याम मीणा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में समय से पेपर पहुंचाए जाएंगे। गहन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र के आसपास कोई भी फोटोकॉपी की दुकान खुली नहीं रहेगी। प्रत्येक केंद्र में परीक्षार्थियों के बैग जमा करने की व्यवस्था रहेगी।