फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती से दुष्कर्म में 10 साल सश्रम कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। युवती से दुष्कर्म के मामले में दोषी अशोक को न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

दही थाना पुलिस ने 19 जून 2019 को क्षेत्र के हिंदूखेड़ा निवासी अशोक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने 28 जून 2019 को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद 4 जुलाई 2019 को उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। सोमवार को एडीजे/फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज की सुनवाई पूरी हुई। दलीलों, साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अशोक का दोष साबित हुआ। न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह ने यह सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें