फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक ही फर्म को करोड़ों भुगतान की नहीं हो सकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एक ही फर्म को करोड़ों का भुगतान करने की जांच डेढ़ माह बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। जांच और कार्रवाई न होने से अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

असोहा के सहरावां की फर्म जय बुढ़वा बाबा इंटरप्राइजेज हार्डवेयर एंड मशीनरी को विकास खंड नवाबगंज, बिछिया, हसनगंज, पुरवा, सिकंदरपुर कर्ण आदि ब्लाॅकों की ग्राम पंचायतों से एक करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया था। एक ही फर्म को इतना ज्यादा भुगतान होने की जानकारी पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों के कार्यों की आपूर्ति के लिए दिए गए बिल वाउचर, कार्य के फोटोग्राफ, अभिलेख व पत्रावली सहित सचिवों को तलब किया था। इसके डेढ़ माह बाद भी न तो जांच आगे बढ़ सकी है और न ही किसी प्रकार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक सिन्हा का कहना है कि वह दूसरे जरूरी कार्यों में फंसे थे। जल्द ही मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें