फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फिर बंद रही आवास विकास क्रॉसिंग, लोग परेशान

विज्ञापन
फोटो-10-बंद क्रॉसिंग के बीच से निकलते वाहन सवार। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। शहर की आवास विकास क्रॉसिंग पर शनिवार को रेलवे पटरियों के बीच इंटरलॉकिंग ईंट लगाई गई। इसके चलते क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इससे चार पहिया और सवारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया जिससे यात्रियों परेशानी हुई।
विज्ञापन

तीन दिनों से इस क्रॉसिंग पर रेल पटरियों की मरम्मत का कार्य चल रहा था। मरम्मत कार्य के दौरान पटरियों के बीच गिट्टियां बिछाई गई थीं। इससे आवागमन में वाहन सवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार सुबह 10 बजे तक तो क्रॉसिंग खुली रही जिससे कुछ राहत मिली। इसके बाद पटरियों में वाहनों के आवागमन वाले स्थान पर इंटरलॉकिंग ईंट लगाने का काम शुरू हुआ। इस कार्य के कारण क्रॉसिंग को फिर से बंद रखना पड़ा। चार पहिया और तिपहिया वाहन सवारों का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध रहा।
बंद क्रॉसिंग के बावजूद दोपहिया वाहन सवार जान जोखिम में डालकर नीचे से आवागमन करते रहे। इस जोखिम भरे आवागमन से क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम के हालात बन गए। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा। रेलवे के इस मरम्मत कार्य और इंटरलॉकिंग ईंट लगाने से स्थानीय निवासियों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ी।

फोटो-10-बंद क्रॉसिंग के बीच से निकलते वाहन सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें