फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एमएलसी के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके लेखाधिकारी

विज्ञापन
फोटो-25-बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए के साथ बैठक करते स्नातक विधायक अरुण पाठक। स्रोत: कार्यक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। स्नातक विधायक (एमएलसी) अरुण पाठक ने बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए और लेखाधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान शिक्षकों से संबंधित कई सवालों के संतोषजनक जवाब लेखाधिकारी नहीं दे सके। इस पर एमएलसी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को एमएलसी अरुण पाठक बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां पर शिक्षकों की वेतन, एरियर, चयन वेतनमान और अन्य जनपदों से आए शिक्षकों की उपार्जित अवकाश संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। लेखा विभाग की समस्याओं को लेकर जब विधायक ने लेखाधिकारी से पूछा तो उन्होंने गोलमोल जवाब देने का प्रयास किया। एमएलसी ने नाराजगी जताई और कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी। बीएसए से कहा कि सरकारी विद्यालयों में पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। बैठक में सहकारी ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, अनिल कुशवाहा, संजय कनौजिया, कृष्ण शंकर मिश्रा, मदन गोपाल, ब्रजेश पांडे, दिलीप अवस्थी, अवनीश प्रताप सिंह, कपिल त्रिवेदी, दीपक गौड़, नरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें