फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिया के दोनों ओर भराई जा रही मिट्टी, जल्द शुरू होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। नगर पंचायत बीघापुर को 20 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली पुलिया के दोनों ओर मिट्टी भराने का काम शुरू हो गया है। अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद काम शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद से चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत बीघापुर की सब्जी मंडी, थाना मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, 100 बेड अस्पताल, उपखंड केंद्र, पीएचसी के साथ प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा इंटर कालेज को गंगा कटरी क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों को सीधे जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण हो जाने के बाद भी मिट्टी भरान नहीं कराया गया था। इसके चलते आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा था। एक माह से ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी।
अमर उजाला ने छह मई को इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नहर विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और शनिवार को ठेकेदार कौशल कुमार ने जेसीबी के जरिए पुलिया के दोनों ओर मिट्टी भराई का काम चालू कराया। किसान नेता कृष्ण कुमार यादव, अंबिका प्रसाद चौधरी, व्यापारी गोकुल प्रसाद साहू, कमलापति इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक विजय साहू ने बताया कि विभागीय लापरवाही के चलते निर्माण होने के बाद भी लोगों को पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर बीघापुर पहुंचना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा प्रतिदिन विद्यालय आने वाले लगभग तीन से चार हजार छात्रों को दिक्कत हो रही थी। अब मिट्टी भरने के बाद आवागमन शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें