फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वैकल्पिक रास्ता 30 घंटे बाद दुरुस्त, हल्के वाहनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
फोटो-17- दोस्तीनगर में निमार्णाधीन पुलिया के पास वैक​ल्पिक रास्ता बनाने का होता काम। संवाद
विज्ञापन
चकलवंशी। निर्माणाधीन दोस्तीनगर पुलिया में नहर का पानी आने से बहे वैकल्पिक रास्ते को 30 घंटे बाद दुरुस्त कर उन्नाव-हरदोई स्टेट हाईवे पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने नहर विभाग से 10 दिन तक पानी न छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव राज्यमार्ग पर दोस्तीनगर में शारदा नहर पर 12 मीटर चौड़ी और 25 मीटर लंबी नई पुलिया बनाई जा रही है। पीडब्ल्यूडी ने नहर में हल्के पाइप डालकर वैकल्पिक रास्ता बनाया था। शारदा नहर में पानी आने से निर्माणाधीन पुलिया के पास डाली गई पाइप से पानी नहीं निकल सका। ओवरफ्लो होने से वैकल्पिक रास्ता बह गया और हरदोई-उन्नाव मार्ग से वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। वाहनों को चकलवंशी चौराहे से डायवर्ट किया गया। बुधवार शाम से ही वैकल्पिक रास्ते को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया था। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब दो जेसीबी व एक क्रेन की मदद से नए पाइप डालकर बनाए गए वैकल्पिक रास्ते से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया।
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि शारदा खंड नहर विभाग से 10 दिन तक पानी न छोड़ने के लिए कहा गया है। तब तक पुलिया का निर्माण स्लैब तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट-1
वाहन चालकों ने वसूला दोगुना किराया
नहर का रास्ता बंद होने का वाहन चालकों ने फायदा उठाया। यात्रियों से अधिक किराया वसूल किया। उन्नाव से सफीपुर चकलवंशी, बांगरमऊ जाने वाले यात्रियों को दोगुना किराया देना पड़ा। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी रही।

फोटो-19-दोस्तीनगर-हरदोई बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों को जाने से रोकते पुलिस कर्मी। संवाद
भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगी रोक
अस्थायी रास्ता सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। भारी वाहनों का आवागमन शुरू करने में अभी दो दिन और लगेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार वैकल्पिक रास्ता अभी मजबूत न होने से भारी वाहन फंस जाएंगे। फिलहाल भारी वाहन मियागंज-लखनऊ मार्ग, चकलवंशी-सरोसी-करोवन मार्ग सहित अन्य रास्तों से निकाला जा रहा है।

नहर का स्वरूप बिगाड़ने पर पीडब्ल्यूडी को दिया नोटिस
शारदा खंड नहर विभाग के एक्सईएन ने बिना एनओसी पुलिया चौड़ीकरण का काम शुरू करने और वैकल्पिक रास्ता बनाने के लिए नहर को नुकसान पहुंचाने पर पीडब्ल्यूडी को नोटिस दिया है। एक्सईएन गगन कुमार शुक्ला ने बताया कि जरूरत को देखते हुए पीलीभीत के बनबसा बांध से पानी छोड़ा गया था। दोस्तीनगर में पुलिया निर्माण की पूर्व सूचना या एनओसी न होने से इसपर कोई रोक भी नहीं लगाई जा सकी। पीडब्ल्यूडी ने दोबारा वैकल्पिक रास्ता बनाने के लिए मलबा भरकर नहर का स्वरूप बिगाड़ दिया है। इस पर नोटिस दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-17- दोस्तीनगर में निमार्णाधीन पुलिया के पास वैकल्पिक रास्ता बनाने का होता काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें