फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घरों के ताले तोड़कर बर्तन, गैस चूल्हा सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर/फतेहपुर चौरासी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो बंद घरों का ताला तोड़कर बर्तन, गैस चूल्हा सहित सवा लाख का माल पार कर दिए। पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली के बहुराजमऊ गांव निवासी अचल सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित उन्नाव में रहते हैं। पुराने घर पर ताला बंद रहता है। बुधवार की रात चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुसे। बक्से और अलमारी का ताला तोड़ा लेकिन कुछ नहीं मिला। घर से बर्तनों के साथ गैस सिलिंडर, चूल्हा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। कोतवाल राजपाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जानकारी की जा रही है।
उधर, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के प्रतापगंज निवासी कमल किशोर ने बताया कि 29 अप्रैल को वह कालीमिट्टी स्थित नए घर में गृह प्रवेश कर सारी गृहस्थी ले आए थे। छह मई को नए घर पर ताला बंद कर पुराने घर परिवार सहित चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसी ने बताया कि घर का ताला टूटा है। वहां जाकर देखा तो सोने चांदी के जेवर सहित करीब सवा लाख का माल गायब था। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें