फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सफीपुर मुख्य बाजार से सिर्फ परियर की ओर जाएंगे वाहन

विज्ञापन
फोटो-14-गहोली में वाहनों को डायवर्ट करने के लिए मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। कस्बे की मुख्य बाजार से परियर जाने वाले रास्ते पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने इस मार्ग को एकल घोषित कर दिया है। यह व्यवस्था अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर लागू की गई है।
विज्ञापन


उन्नाव-हरदोई मार्ग से निकलकर परियर होते हुए कानपुर तक जाने वाला यह रास्ता संकरा है। इस मार्ग पर मुख्य थोक, बबरअलीखेड़ा और राहतगंज बाजार लगती हैं। दोनों तरफ से वाहनों के आवागमन के कारण यहां रोजाना घंटों जाम लगता था। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अमर उजाला ने 21 अप्रैल के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा और एसओ एसएन त्रिपाठी ने इस पर गहन मंथन किया। इसमें कस्बे से परियर जाने वाले मार्ग को एकल करने पर सहमति बनी जिसे बुधवार से लागू कर दिया गया।
अब कस्बे से परियर जाने वाले वाहन इसी रास्ते से निकलेंगे। परियर से आने वाले वाहनों को गहोली गांव से गंधा नाला पटरी मार्ग से सफीपुर की ओर मोड़ा जाएगा। पहले दिन इस व्यवस्था से लोगों को जाम से काफी हद तक छुटकारा मिला। प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने बताया कि उन्नाव-हरदोई मार्ग किनारे खड़े वाहनों पर भी सख्ती होगी और चालान किए जाएंगे।

फोटो-14-गहोली में वाहनों को डायवर्ट करने के लिए मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें