फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अंडर-17 युगल में अपूर्व और वंश बहादुर की जोड़ी चैंपियन

विज्ञापन
फोटो-25-जिला क्रीड़ा स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
विज्ञापन
उन्नाव। स्टेडियम में चल रही सातवीं डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन क्वार्टर, सेमीफाइनल एवं कई फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 युगल में अपूर्व वर्धन एवं वंश बहादुर सिंह की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में आदित्य प्रजापति ने अर्नव सिंह को 15-9, 15-12 से हराया। अंडर-13 बालक वर्ग में आदित्य प्रजापति ने अनुराग वर्मा को हरा दिया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में चंद्रवीर सिंह ने अपूर्व वर्धन को पराजित कर विजेता बने। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रख्यात सिन्हा ने वत्सल त्रिपाठी को हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में अंडर-15 में प्राची यादव, अंडर-13 में आस्था, अंडर-17 में दिविजा वर्मा व अंडर-11 में तृप्ति शुक्ला ने तीन सेटों में जीत हासिल की।
वरिष्ठ महिला एकल वर्ग में अलंकृति अवस्थी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। आयोजन समिति के सदस्य मयंक कुमार व सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता के शेष फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार दोपहर में खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अरुदनेश और विशिष्ट अतिथि आरडीएस स्कूल बांगरमऊ की प्रबंध निदेशक सुमन राय थीं। शाम को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, अभिषेक, इरशाद, अंजलि, विक्रम सिंह, आर्यन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें