उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के लिए लखनऊ में अंडर-16 अंतरजनपदीय क्रिकेट ट्राॅयल आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए चयनित 17 खिलाड़ी मंगलवार शाम रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि ट्रॉयल के लिए आयुष यादव, अभिनव शुक्ला, आदित्य प्रकाश, कृष्णा शर्मा, विराट गुप्ता, पार्थ त्रिवेदी, अंशराज मोहन, अनमोल शर्मा, शाश्वत जायसवाल, सौरभ यादव, ओम शर्मा, शौर्य, कृष्ण शर्मा, देवांश, सौरभ, कौशिक मिश्रा और शिवांशु यादव का चयन किया गया है। इसके अलावा ग्रंथ तिवारी, अर्नेश कार्तिक, तनिस रावत, वली मतीन सफवी, सम्यक समीर श्रीवास्तव, अथर्व सक्सेना, मृत्युंजय प्रताप सिंह तथा अस्मित पटेल को रिजर्व में रखा गया है।
टीम का मैनेजर साकिर हुसैन को बनाया गया है। ट्राॅयल में उन्नाव का पहला मैच बुधवार को क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ तथा दूसरा मैच 30 अप्रैल को हरदोई से होगा। सभी ट्राॅयल मैच जीसीआरजीसी क्रिकेट स्टेडियम बक्शी का तालाब लखनऊ में खेले जाएंगे। मंगलवार शाम को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय राठी, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, राजकुमार यज्ञसेनी, नवीन सिन्हा अभिषेक श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव विकास सिन्हा, कैलाश नेगी तथा ओम मिश्र ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर लखनऊ रवाना किया।