फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाबा मोतेश्वर क्रिकेट हॉस्टल मौरावां ने बछरावां 163 रन से हराया

विज्ञापन
फोटो-21-बछरावां मैदान में खेले गए क्रिकेट मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: खिलाड़ी।
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। रायबरेली के बछरावां क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में बाबा मोतेश्वर क्रिकेट हॉस्टल मौरावां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में स्टार क्रिकेट अकादमी बछरावां को 163 रनों के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर बाबा मोतेश्वर क्रिकेट हॉस्टल मौरावां के कप्तान फहद अली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवरों में टीम ने चार विकेट खोकर 251 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुराग ने 64 गेंदों में 61 रन बनाए। बल्लेबाज अभिषेक यादव ने 58 गेंदों पर 57 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट अकादमी बछरावां की पूरी टीम 21 ओवरों में मात्र 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद सादिक ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम के छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। बाबा मोतेश्वर क्रिकेट हॉस्टल मौरावां के गेंदबाज आयुष ने 27 रन देकर चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें