फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से रेलवे के संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
फोटो-4- शफीक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बीघापुर। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर छाछीराईखेड़ा गांव के सामने वाहन की टक्कर से रेलवे के संविदाकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना लालगंज के मधुकरपुर निवासी मो. शफीक (40) रेल कोच कारखाना लालगंज रायबरेली में संविदा पर हेल्पर थे। बहनोई सगान अली ने बताया कि मो. शफीक बाइक से अपनी ससुराल बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलांव आए थे। शनिवार की रात 10 बजे ससुराल से घर जाने के लिए निकले थे। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र के छाछीराईखेड़ा मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास भगवंतनगर की ओर से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी और चार बच्चे नसरीन, दानिश, अदनान और आवेश बेहाल हैं। शफीक सात भाई-बहनों में चौथे नंबर के थे।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें