फोटो-19- रोडवेज बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
पुरवा। रोडवेज बसों के न चलने से यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर काफी संख्या में यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहे। सोमवार शाम चार बजे से सात बजे तक एक भी रोडवेज बस पुरवा-उन्नाव मार्ग से नहीं निकली। इससे बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। लोग सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते रहे।
यात्रियों ने बताया कि चार बजे के बाद उन्नाव जाने के लिए कोई बस नहीं आई। इससे उनको करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों में ममता, रीना, छाया, नीतू, अंशु शुक्ला, मयंक व रेखा आदि ने बताया कि समय से बस न मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई है। कुछ लोग मजबूरी में ऑटो रिक्शा, निजी बस व लोडर वाहनों से सफर करने को विवश रहे। यात्रियों का कहना है कि सरकारी बसें न होने से निजी संसाधनों में अधिक किराया भी देना पड़ा।