फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कल्याणी नदी पुल की बदली जा रही बियरिंग

विज्ञापन
फोटो-12-काम के दौरान पुल पर बल्ली लगाकर रोके गए वाहन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर स्थित कल्याणी नदी पुल की मरम्मत के बाद अब बियरिंग बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए पुल से वाहनों का पूरा आवागमन रोकने की योजना बनाई थी। हालांकि पहले ही दिन यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। वाहन चालकों द्वारा झगड़ा करने से मारपीट तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन

पुल पर 15 दिन से मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान एक तरफ से आवागमन जारी था। सोमवार से बियरिंग बदलने का काम शुरू हुआ। पीडब्ल्यूडी ने पुल से पहले बांस-बल्ली लगाकर वाहनों को रोकने का प्रयास किया था। इस पर चालकों ने विरोध जताया और झगड़ा करने लगे। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पीडब्ल्यूडी की पूरी तरह आवागमन रोकने की योजना विफल होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था पर सहमति बनी। अब बियरिंग बदलने का काम प्रत्येक दो घंटे में 30 मिनट के लिए पुल पर आवागमन रोककर किया जा रहा है। बाकी समय वाहनों को निकलने दिया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि क्षेत्र के प्रमुख मार्ग पर आवागमन की समस्या को देखते हुए पुल का काम जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें