फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सात दिन में चढ़ा नौ डिग्री पारा, बिजली की मांग 30 मेगावाट बढ़ी

विज्ञापन
फोटो-6- दही चौकी वर्कशाप में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करता कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। अप्रैल में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बीते एक सप्ताह में ही अधिकतम तापमान नौ डिग्री चढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। घरों और दफ्तरों में एसी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है। इससे बिजली की मांग में 30 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है। लोड बढ़ने से एक सप्ताह में 21 ट्रांसफार्मर फुंंक चुके हैं। मौसम विभाग ने इसी सप्ताह तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


पिछले सात दिन से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। बृहस्पतिवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। एक तरफ दिन में तेज धूप हो रही है तो दूसरी ओर रात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गर्मी बढ़ने से लोगों ने एसी, कूलर और पंखे का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। इससे बिजली की मांग में इजाफा होने लगा है। विद्युत ट्रांसमिशन के सूत्रों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में बिजली की मांग में 30 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है। नौ अप्रैल को जहां बिजली की मांग 50 मेगावाट थी वहीं बृहस्पतिवार को मांग बढ़कर लगभग 80 मेगावाट हो गई है। इससे ट्रांसफार्मरों के भी ओवरहीट होने की समस्या बढ़ने लगी है। हर फीडर पर लोड बढ़ने लगा है। गर्मी में ट्रांसफार्मर के भीतर का कंसंट्रेटर अधिक फुंकता है जिससे ट्रांसफार्मर के बंद होने और आपूर्ति ठप होने की संभावना अधिक रहती है। ओवरहीट होते ही कंसंट्रेटर सबसे पहले खराब होते हैं जिससे ट्रांसफार्मर भी फुंक जाता है। एक सप्ताह में 21 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इसी कारण वर्कशाॅप में मरम्मत के लिए ट्रांसफार्मर पहुंचने लगे हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि आसमान साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। तेज धूप के साथ गर्मी और बढ़ेगी। 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। गर्म हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हवाओं की दिशा बदलने से थार मरुस्थल की गर्म हवाएं गंगा के मैदानी भागों में आ सकती हैं। रात का भी तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन






फुंके ट्रांसफार्मर

10केवीए-6



16केवीए-5

25केवीए-7



63केवीए-3





दही चौकी वर्कशाॅप में रिजर्व रखे ट्रांसफार्मरों की संख्या

10केवीए-88



16केवीए-74

25केवीए-75



63केवीए-38

100केवीए-47



160केवीए-3

250केवीए-16



400केवीए-13

630केवीए-5







नौ से 16 अप्रैल तक का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

9-30.2

10-32.1



11-34.9

12-35.6



13-36

14-37.2



15-38.2

16-39



वर्जन...

गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ रही है। अभी मांग के सापेक्ष ट्रांसमिशन से बिजली मिल रही है। क्षेत्रों को निर्धारित घंटों के अनुसार बिजली आपूर्ति हो रही है। वर्कशाॅप में ट्रांसफार्मर भी रिजर्व किए जा रहे हैं। -अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।

फोटो-6- दही चौकी वर्कशाप में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करता कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें