फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
फोटो-8- वंदना (फाइल फोटो) - फोटो : हादसे के बाद गिलौला सीएचसी परिसर में बिलखते परिजन।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। सुभाषनगर पश्चिमी मोहल्ले में बुधवार को महिला का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस को परिजनों ने आत्महत्या की बात बताई जबकि भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सुभाषनगर पश्चिमी मोहल्ला निवासी वंदना (36) पत्नी धीरज का शव फंदे से लटका मिला। पति ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर के बाहर बैठा था। अंदर गया तो देखा पत्नी का शव फंदे से लटक रहा था। मृतका के भाई विजयखेड़ा निवासी अनुराग मिश्रा ने बताया कि 12 साल पहले बहन की शादी कानपुर नगर के काकूपुर गांव में धीरज के साथ की थी। करीब दो साल से दोनों कस्बा फतेहपुर चौरासी में गोलू सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं।
आरोप लगाया कि धीरज आए दिन वंदना से मारपीट करते थे। मंगलवार को भी दोनों में विवाद हुआ था, उसी में बहन की हत्या कर दी गई। वंदना की मौत से बेटी अंशी, सिद्धी और बेटा किशू बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पति की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। जांच की जा रही है।

फोटो-8- वंदना (फाइल फोटो)- फोटो : हादसे के बाद गिलौला सीएचसी परिसर में बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें