फोटो-1-जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विजयी टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
उन्नाव। अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में डीसीए-ए टीम ने सी टीम को सात विकेट से हरा दिया। आठ रन देकर पांच लेने वाले फ्रेंड्स हुसैन मैन ऑफ द मैच रहे।
शुक्लागंज के सप्रू खेल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में डीसीए-ए ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए-सी की टीम फ्रेंड्स हुसैन की घातक गेंदबाजी के आगे निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 15 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और 74 रनों पर आउट हो गई। कप्तान प्रिंस यादव ने 20, मेधांश मिश्रा ने 16 तथा असद मंसूरी ने 13 रन बनाए। डीसीए-ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए फ्रेंड्स हुसैन ने मात्र आठ रन देखकर पांच विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए-ए ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 76 रन बना लिए और सात विकेट से मैच जीत लिया। अंशराज ने 43 गेंद में 50 रन बनाए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने फ्रेंड्स हुसैन को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर ओम मिश्रा, साकिर हुसैन व अजय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।