फोटो-13- केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को जानकारी देतीं जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चं
- फोटो : गिलौला में बौद्ध परिपथ के पास लगा हैंडपंप।
सोनिक। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय दही चौकी में कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इसमें शामिल 165 छात्र-छात्राओं को रुचि के अनुसार कॅरिअर बनाने के सुझाव दिए गए।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा व सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि रुचि के अनुसार कॅरिअर का चुनाव करें। इसी आधार पर आगे की तैयारी करें। छात्र बैंकिंग, सिविल सेवा, मेडिकल या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाकर कॅरिअर का अच्छा विकल्प चुन सकते हैं। उसी के अनुसार मुख्य परीक्षा में विषय का चयन करते हुए तैयारी करें।
बताया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों का अध्ययन करने से मध्यम वर्ग के छात्रों को सिविल सेवा की तैयारी में लाभ मिलता है। बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रवक्ता अनुपम सिंह भी मौजूद रहे।