फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पिछले शैक्षिक सत्र में कई छात्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए थे। अब समाज कल्याण विभाग उनके लिए पोर्टल दोबारा खोलेगा। छूटे हुए छात्र पोर्टल से आवेदन कर सकेंगे। शैक्षिक सत्र 2025-26 में काफी छात्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडेय ने बताया कि पात्र छात्र तकनीकी कारणों से वंचित नहीं रहेंगे। विभाग दोबारा पोर्टल खोलकर सभी पात्र छात्रों को धनराशि उपलब्ध कराएगा। पूर्व में कई छात्र नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) द्वारा मास्टर फीस प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। तकनीकी समस्याओं के कारण उनकी छात्रवृत्ति प्रक्रिया बाधित हो गई थी। अब इस समस्या का समाधान किया जा रहा है। जल्द ही पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति वितरण

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 352 छात्रों को 40.40 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई थी। इसमें अनुसूचित जाति के 103 छात्रों को 8.16 लाख रुपये भेजे गए थे। सामान्य वर्ग के 249 छात्रों को 32.24 लाख रुपये उनके खातों में उपलब्ध कराए गए थे। यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें