फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बुकिंग नंबर न चढ़ाने पर महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। मोहल्ला हड़हा स्थित गैस एजेंसी में लगातार दो दिन से सिलिंडर न आने से उपभोक्ता परेशान है। सुबह से ही भीड़ रहती है। बृहस्पतिवार को एक महिला उपभोक्ता ने पासबुक में बुकिंग नंबर न चढ़ाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और एजेंसी के प्रबंधक से बात की। नंबर आने पर पासबुक में दर्ज करने और सिलिंडर देने के आश्वासन के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

प्रबंधक मोहित दीक्षित ने बताया कि पांच व छह अप्रैल को सिलिंडर नहीं आए। इससे वितरण नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को दो लोड आए हैं। वितरण शुरू करा दिया गया है। वहीं पुरवा कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को लोड नहीं आया। इससे 250 लोग वापस लौट गए। उपभोक्ताओं में रामदयाल, दुर्गाशंकर, बिमला, मालती, सुमेर, राम किशन, अमृतलाल व सरवर ने बताया कि गैस सिलिंडर लेने आए थे लेकिन लोड न आने की नोटिस चस्पा थी। पूर्व में बुकिंग करा चुके हैं पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी संचालक विजय कुमार ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर का लोड नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें