फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक दिन डीएम ने 24 घंटे में रास्ता खुलवाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
फोटो-19-कलक्ट्रेट में आए फरियादियों के प्रार्थनापत्र देखतीं एक दिन की डीएम छात्रा अदिति कश्यप।
विज्ञापन
उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विवेकानंद इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा अदिति कश्यप एक दिन की जिलाधिकारी बनीं। मंगलवार को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट पहुंची। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उन्हें पदभार सौंपा। अदिति को जिलाधिकारी के अधिकार और कर्तव्य समझाए गए। अदिति ने 24 घंटे में रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पदभार संभालते ही अदिति ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। आसीवन क्षेत्र के सोनेलाल ने भूमि पैमाइश न होने की शिकायत की। इस पर अदिति ने संबंधित एसडीएम को मामले की जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए। फतेहपुर चौरासी के रामविलास ने सरकारी रास्ता बंद होने की शिकायत की। इस पर अदिति ने एसडीएम बांगरमऊ को 24 घंटे के भीतर रास्ता खुलवाने का आदेश दिया। मिर्जापुर कला की शहजादी उर्फ शायरा बानो ने पेंशन आवेदन स्वीकृत न होने की समस्या बताई। अदिति ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को फोन कर जल्द पेंशन चालू कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने छात्रा अदिति को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने स्टेशनरी किट, उपहार और मिठाई भी दिए। जिलाधिकारी राठी ने अदिति के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव शुभम यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें