फोटो-23- वार्षिकोत्सव में शिक्षकों के साथ स्कूल के छात्र-छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
सफीपुर। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बोड़ेपुरवा में वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने कविता एवं नाटक से समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार किया।
बीईओ अनीता शाह ने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। छात्रों को शासन द्वारा मुफ्त ड्रेस, शिक्षा तथा एमडीएम की सुविधा दी जा रही है। शिक्षक संजीव संख्वार व अमित तिवारी ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मशरत अली, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, राजवीर यादव, अर्जुन, सुमित गुप्ता व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विधायक ने बच्चों को बांटी पुस्तकें
सफीपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र मियागंज में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में विधायक बंबा लाल दिवाकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। कहा कि प्रत्येक बच्चा विद्यालय पहुंचे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे, यही सरकार का लक्ष्य है।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को निशुल्क पुस्तकें वितरित कीं। बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि स्कूल चलो अभियान केवल नामांकन तक सीमित नहीं है बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का संकल्प है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। बीईओ मनींद्र कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने जागरूकता रैली भी निकाली। कंपोजिट विद्यालय आसीवन के इंचार्ज शिक्षक परशुराम, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम बिलास एवं सभी शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)