फोटो-11- सीएचसी प्रभारी की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
- फोटो : चंदन हत्याकांड के आरोपी पुलिस की हिरासत में। स्रोतः पुलिस
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के कटेहरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्वास्थ्य कर्मियों की लेटलतीफी पर अंकुश नहीं लग रहा है। एक अप्रैल से पीएचसी में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कर दिया गया है। समय बदलने के पहले दिन बुधवार को स्वास्थ्य कर्मी समय से अस्पताल नहीं पहुंचे। इससे दूर-दराज से आए मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
पीएचसी में बुधवार को सुबह 10 बजे तक ज्यादातर डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं पहुंचे। पीएचसी प्रभारी डॉ. रुचि त्रिपाठी सुबह 11 बजे के बाद अस्पताल पहुंचीं। फार्मासिस्ट विनय कुमार सुबह 10 बजे ड्यूटी पर आए। डॉ. लाल बहादुर वर्मा सुबह करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचे और मरीजों को देखना शुरू किया। डॉक्टरों ने देर से आने का कारण ओपीडी का समय बदलने का पहला दिन बताया। मरीजों का कहना है कि डॉक्टरों के समय पर न आने से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
डॉक्टरों और फार्मासिस्टों से मांगेंगे स्पष्टीकरण : प्रभारी
नवाबगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि ओपीडी का समय एक अप्रैल से सुबह आठ बजे से है। समय पर न पहुंचने वाले डॉक्टरों और फार्मासिस्टों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रीष्मकाल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहता है।
फोटो-11- सीएचसी प्रभारी की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद- फोटो : चंदन हत्याकांड के आरोपी पुलिस की हिरासत में। स्रोतः पुलिस