फोटो-8- इंस्पायर मानक एवार्ड में चयनित छात्रा शिवानी। स्रोत: शिक्षक
फतेहपुर चौरासी। उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीपुर कच्छ की छात्रा शिवानी कुशवाहा का इंस्पायर मानक अवार्ड में चयन हुआ है। उन्हें इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने बधाई दी है।
विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक कुलदीप विमल ने बताया कि शिवानी को विज्ञान प्रोजेक्ट और मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि मिली है। 10 हजार रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है। अब वह जिलास्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें वह अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय के समस्त स्टाफ और प्रबंध समिति ने शिवानी को बधाई दी है।