फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: श्रमिक का घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-35- धर्मेश (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सफीपुर। पेसारी गांव में युवक का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान युवक के चचेरे ससुर ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आसीवन थाना के पेसारी गांव निवासी श्रमिक धर्मेश (25) का बृहस्पतिवार शाम को घर के कमरे में साड़ी के फंदे से शव लटकता मिला। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले रहे थे। मृतक के चचेरे ससुर अरविंद ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही परिजनों के तैयार न होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। अरविंद ने बताया कि धर्मेश, पत्नी सोनी को रविवार मायके मऊ मंसूरपुर छोड़ कर गया था। दो-तीन दिन में वापस ले जाने की बात कही थी लेकिन उसकी मौत की सूचना मिली। पति का शव देख पत्नी सोनी बिलख पड़ी। उसने बताया कि उसकी शादी पांच मई 2025 को हुई थी। बेटे की मौत से पिता परशुराम, मां पुष्पा बड़ा भाई अमित, छोटा मनीष और दो बहनें बेहाल हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें