फोटो-5-शारदा नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया के हिस्से को तोड़ते मजदूर। संवाद
- फोटो : संगठन
बीघापुर। नगर पंचायत को कटरी क्षेत्र के गांवों से जोड़ने वाली शारदा नहर पर बनी पुलिया का सोमवार से नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को जल्द आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
यह पुलिया डेढ़ साल पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से क्षेत्र में आवागमन बाधित चल रहा था। किसान, छात्र और व्यापारी लगातार इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। इस समस्या को लेकर एसडीएम ने 16 मार्च को तहसील सभागार में बैठक की थी। उन्होंने तत्काल समस्या समाधान के लिए नहर विभाग को निर्देश दिए थे।
एसडीएम के कड़े रुख के बाद नहर विभाग ने सोमवार से टूटे हिस्से को हटाना शुरू किया। जेई उमाकांत ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह पुलिया रुझेई, लाल कुआं, कोरट गंज जैसे अनेक गांवों को जोड़ती है। इसके निर्माण से इन गांवों के लोगों को सीधा रास्ता मिलेगा। उन्हें बीघापुर नगर पंचायत पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एसडीएम रणवीर सिंह ने नहर विभाग को पुलिया का निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा है।