फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रधानमंत्री आवास योजना के 184 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

विज्ञापन
फोटो-25-विकासभवन सभागार में जिला पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष के साथ मौजूद स्वीकृति पत्र के साथ - फोटो : नगर आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 के 184 लाभार्थियों को एक लाख रुपये की पहली किस्त मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से यह धनराशि सीधे खातों में भेजी।
विज्ञापन

सोमवार शाम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह किस्त ट्रांसफर की। जनपद की तीन लाभार्थियों मोनिका गौतम, पिंकी वर्मा और अर्चना देवी को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में दिखाया गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने आठ महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिए। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि 184 लाभार्थियों के खाते में एक लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। इस अवसर पर सीडीओ कृतिराज, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह और परियोजना अधिकारी डूडा आनंद नायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें