फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रामलीला मैदान में 23.53 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। कस्बे के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 23 करोड़ 53 लाख 31 हजार रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। पहली किस्त के रूप में 11 करोड़ 76 लाख 65 हजार 500 रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

यह विद्यालय करीब 10 बीघे भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही परिसर में मिलेगी। छात्रों के लिए आवासीय और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह तहसीलस्तरीय कंपोजिट विद्यालय मौरावां क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को निर्माण की कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
इस परियोजना के लिए कुल 23 करोड़ 53 लाख 31 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 11 करोड़ 76 लाख 65 हजार 5 सौ रुपये जारी हो चुके हैं। विद्यालय में छात्रों के रहने और खाने की व्यवस्था भी होगी। यह सरकारी कंपोजिट विद्यालय क्षेत्र के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें