फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
फोटो-3-सुनीता (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर नानामऊ स्थित गंगा पुल के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। पहिया चढ़ने से चेहरा सड़क पर चिपक गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। गर्दन का कुछ ही हिस्सा धड़ में जुड़ा था। बाइक चला रहा बेटा उछलकर दूर गिरने से उसको अधिक चोट नहीं आई। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव सबलीखेड़ा निवासी सुनीता (45) पत्नी सूघरलाल सोमवार को छोटे बेटे आदित्य के साथ बाइक से बेटी शशि के मां बनने पर उसकी ससुराल कानपुर जिले के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गांव चाठिन गई थीं। रात भर रुकने के बाद मंगलवार की सुबह बेटे के साथ घर सबलीखेड़ा लौट रही थीं। धुंध के कारण आदित्य ने आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कंटेनर की टक्कर से सुनीता सड़क पर गिर गईं। कंटेनर का पहिया चेहरे पर चढ़ गया। आदित्य उछलकर दूर गिरा और उसे हल्की चोटें आईं।
पुलिस मां-बेटे को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। आदित्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति और बच्चे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, शव देखकर बिलख पड़े। बेटी शशि मां की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गई। उसे सीएचसी लाया गया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक कंटेनर लेकर भग गया है। उसका पता लगाया जा रहा है।

फोटो-3-सुनीता (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें