फोटो-13- धानीखेड़ा-जैराजमऊ मार्ग पर शारदा नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया। स्रोत: ग्रामीण
उन्नाव। भगवंतनगर में धानीखेड़ा-जैराजमऊ मार्ग पर शारदा नहर पर 1.52 करोड़ से लघु सेतु (छोटा पुल) का निर्माण कराया जाएगा। शासन से इसकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेतु के साथ पहुंच मार्ग का भी निर्माण होगा जिससे आवागमन सुगम होगा।
शारदा नहर पर लघु सेतु की लंबे समय से मांग की जा रही रही थी। यहां बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र का सर्वे कराया था। साथ ही प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा था। अब सेतु निर्माण को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए 1.52 करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। निर्माण की समयसीमा 12 माह रखी गई है। समय तय होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 दिन में प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
लघु सेतु निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द प्रक्रिया को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। लघु सेतु के निर्माण से काफी लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। -हरदयाल अहिरवार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।