फोटो-32- प्रदर्शनी में बच्चों के विज्ञान माडल देखते ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह। स्रोत: शिक्षक
पाटन। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मलयपुर कंपोजिट में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल प्रदर्शित कर अपना हुनर दिखाया।
विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह मुन्ना ने फीता काट कर किया। सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा न्यूनतम व्यय पर अनुपयोगी वस्तुओं से मॉडल तैयार किए गए हैं। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा आठ की छात्रा स्वाती ने मानव नेत्र के आंतरिक अंगों का माॅडल प्रस्तुत किया। द्वितीय स्थान पर रहे कक्षा आठ के छात्र सक्षम एवं अवनी ने जुगाड़ सोलर कुकर और कार्बन के अपर रूप बनाए।
कक्षा छह की छात्रा खुशबू ने स्थितिज ऊर्जा एवं कक्षा आठ के छात्र अंश ने अपवर्तन के प्रयोगों के लिए माॅडल बना तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा परी सिंह, आस्था, जूली, संजना, अनुजा व अभिषेक को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह, सहायक शिक्षक मुकेश सचान, वीरेंद्र कुमार व गोपाल यादव आदि उपस्थित रहे।