फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वार्षिक खेल दिवस में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो-22- खेलदिवस पर प्रतिभाग करते नन्हें मुन्ने। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ पब्लिक स्कूल के सेक्टर सी शाखा में ‘वार्षिक खेल दिवस’ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को ‘किड्स ए थॉन’ शीर्षक दिया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रभारी रजनी सिंह ने खेलों के प्रति उत्साह एवं खेल भावना के प्रतीक स्वरूप नन्हे खिलाड़ियों के हाथ में मशाल देकर एवं गुब्बारों के गुच्छ को उड़ाकर किया।
विज्ञापन

स्कूल के यूकेजी के छात्र शुभ ने सभी को खेलकूद के प्रति स्वस्थ मानसिकता एवं बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की शपथ दिलाई। इसके बाद एक के बाद एक प्रतियोगिताएं हुईं। यूकेजी के खिलाड़ियों ने ड्रिल, ड्रैग द बाल रेस मैं अपने प्रदर्शन से सभी को अचंभित कर दिया। रिले रेस एवं विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। छात्रों ने पूरे जोश, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की।
विजेता छात्रों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्राओं में अविका एवं मरियम ने शिक्षक सौरभ विमल के दिशा निर्देश में कार्यक्रम का संचालन हुआ। इस दौरान पूजा सिंह, दुर्गेश नंदिनी, शीबा, मोनिका मिश्रा, सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें