फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: होली-रमजान पर बरतें विशेष सतर्कता, एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रमजान और होली के पर्व को लेकर एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विवादित होलिका दहन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने थाना प्रभारियों को चिह्नित होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। विवादित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। आपसी सौहार्द हेतु धर्मगुरुओं और शांति समिति सदस्यों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया। त्योहारों के दौरान प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के आदेश दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें