फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली पोल न लगाने पर प्रभारी मंत्री ने लगाई एक्सईएन को फटकार

विज्ञापन
फोटो-22-विकासभवन सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्माण कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली। मंत्री ने बिजली के पोल न लगाने पर एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

मंत्री धर्मपाल सिंह निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से दोपहर दो बजे बैठक में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को मार्च से पहले ही बजट खर्च करने के निर्देश दिए। एक जनप्रतिनिधि की शिकायत पर मंत्री ने बिजली पोल न लगाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत पोल लगाने और त्योहारों पर निर्बाध बिजली देने के निर्देश दिए। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने और फूंके ट्रांसफार्मर समय से बदलने को भी कहा।

सीवीओ को छुट्टा गोवंशों को गोशाला में संरक्षित कराने के निर्देश दिए गए। गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराकर हरे चारे की व्यवस्था करने को भी कहा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से सड़कों का लोकार्पण कराने और फायर विभाग को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को हत्या, लूट, चोरी, डकैती और साइबर घटनाओं पर रोक लगाने को कहा गया। मंत्री ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत मिशन-5 का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन



गोशालाओं को गोद देने पर विचार

प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में गोशालाओं को गोद देने पर विचार की बात कही। शासन स्तर पर उद्यमियों और समाजसेवियों को गोशालाएं गोद देने की योजना है। इसे प्रायोगिक परियोजना के रूप में उन्नाव जनपद में लागू किया जाएगा। जिले में दो उद्यमियों ने गोशाला गोद लेने की सहमति भी जताई है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार एक साल नहीं झेल पाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव सरकार और योगी सरकार की तुलना की। गाय को देख किसान भी कांपता है, इस सवाल पर मंत्री ने किसानों को दोषी ठहराया। कहा कि किसान दूध निकालने के बाद गायों को छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें