फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अगस्त से इंटरनेशनल क्लब को 71 रनों से हराया

विज्ञापन
फोटो-11-जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदा​धिकारियों के साथ विजेता टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत: डीसीए
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 रजनींद्र दीक्षित जनपदीय क्रिकेट लीग का पांचवां मैच खेला गया। इसमें अगस्त क्लब ने इंटरनेशनल क्लब को 71 रन से हरा दिया। अगस्त क्लब के खिलाड़ी ओम को शानदार प्रदर्शन के लिए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शुक्लागंज के सप्रू स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में अगस्त क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाए। अंशराज ने 33, तनिष्क ने 28 और सुयश सिंह ने 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान किया। इंटरनेशनल क्लब की ओर से कृष्णा गौतम ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। साहिल ने दो जबकि आर्यन साहू और आदित्य ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंटरनेशनल क्लब की पूरी टीम 82 रनों पर ही सिमट गई। अगस्त क्लब के गेंदबाज ओम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। अल्तमश ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। आकाश, मानविक और अविनाश ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। प्रतियोगिता का अगला लीग मैच 26 फरवरी को यूथ क्लब और पीकेसी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें