फोटो-12-हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी। स्र
उन्नाव। दिल्ली में युवक कांग्रेस के अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कांग्रेस पार्टी का पंजीकरण रद्द करने की मांग की।
मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी शास्त्री प्रतिमा पर एकत्रित हुईं। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। नगर मजिस्ट्रेट राजीव राज के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने राहुल गांधी पर प्रदर्शन का निर्देश देने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि धूमिल करने की साजिश बताया।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी कांग्रेस के इस कृत्य को निर्लज्जता की पराकाष्ठा कहा। प्रियंका शुक्ला, सुरुचि अग्निहोत्री, पुनीता दीक्षित, मंजू अवस्थी, सविता शुक्ला, जयंती शुक्ला, श्रद्धा बाजपेयी, रेनू वर्मा, शोभा पांडेय, प्रीति शर्मा, सरिता सिंह, रामलली दीक्षित, एडवोकेट ज्योति तिवारी आदि मौजूद रहीं।