बिछिया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नेवरना के अजितखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में लगे एसआईआर शिविर में डीएम गौरांग राठी पहुंचे। ईआरओ साजिद अंसारी से अब तक निपटाने की जानकारी ली। उन्होंने 21 बिना मैपिंग वाली नोटिसों का निस्तारण कराया। तेजी से नोटिसों के निपटारे के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि 1549 नोटिसों का निपटारा होना है। ईआरओ ने लगभग 50 प्रतिशत काम खत्म कर लेने की जानकारी दी है। यहां पर सुपरवाइजर श्रीपाल, पंचायत सचिव अनीत दमन दीक्षित, बीएलओ प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान राजेश यादव भी मौजूद रहे।
अभिलेखों का रखरखाव सही न मिलने पर पेशकारों पर कार्रवाई के निर्देश
पुरवा। पुरवा तहसील का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम गौरांग राठी को एसडीएम राजस्व व न्यायिक की कोर्ट में अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं मिला। डीएम ने दोनों पेशकारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम शनिवार दोपहर 3:27 बजे तहसील पहुंचे। अभिलेखों को जांचने के दौरान पुरवा व मौरावां के लोगों ने ऑनलाइन किए गए आय, जाति व निवास के आवेदनपत्रों को देखा। लेखपालों के अस्वीकृत किए गए आवेदन फार्मों के कारणों की जानकारी ली। इसके बाद तहसील में बने आधुनिक अभिलेखागार में पहुंचे और गोसाईखेड़ा, कल्यानपुर व खानपुर गांवों के बस्ते में खतौनी, खसरा, नक्शा समेत अन्य अभिलेखों को जांचा।
डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार से उर्दू भाषा के अभिलेख को अनुवादक की सहायता से हिंदी में कराने के निर्देश दिए। यहां पर कई अभिलेख अधूरे मिलने व रखरखाव सही न होने पर एसडीएम कोर्ट के पेशकार दिलीप कुमार व न्यायिक के पेशकार अंकित कुमार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, तहसीलदार मनीष द्विवेदी व नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी और कृष्णानंद बाजपेई आदि मौजूद रहे।