फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर आकमपुर तिराहे के पास बुधवार रात 11 बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना खीरों के गांव ठाकुरपुर निवासी सचिन (30) बुधवार की रात बाइक से गांव जा रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर आकमपुर तिराहे के पास वाहन की टक्कर से बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता विनोद ने बताया कि सचिन पहले मुंबई में काम करता था। छह महीने पहले आ गया था, तब से यहीं प्राइवेट नौकरी कर रहा था। बुधवार को बिहार बरात आया था। बेटे की मौत से मां साधना, भाई नवीन, रॉबिन और तीन बहनें बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें