फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मोहकमपुर ने नरापतिखेड़ा को 35 रनों से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। गांव लालपुर में जय मां आनंदी क्रिकेट समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मोहकमपुर और नरापतिखेड़ा के बीच मैच खेला गया। इसमें मोहकमपुर ने नरापति खेड़ा को 35 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए मुकाबले में मोहकमपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 107 रन बनाए। टीम के लिए केडी ने 27 तथा सबिन सिंह ने 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नरापतिखेड़ा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में मात्र 73 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार मोहकमपुर ने 35 रनों से शानदार जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुराग को दिया गया जिन्होंने 11वें ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सूरज सिंह चौहान व शिववीर सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। आयोजक कमल किशोर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें