फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 25 बटुकों का जनेऊ, दो जोड़ों का कराया विवाह

विज्ञापन
फोटो-3-कालेज रोड ​स्थित क्षेमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार में हवन करते
विज्ञापन
उन्नाव। युवा ब्राह्मण कल्याण महासभा ने शहर के कॉलेज रोड स्थित क्षेमेश्वर मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया। इसमें 25 बटुकों का यज्ञोपवीत हुआ। इसके अलावा दो जोड़ों को विवाह के बंधन में बांधा गया।
विज्ञापन

पंडित शिवओम दीक्षित ने मंत्रोच्चार के बीच यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराए और बटुकों को जनेऊ के पालन और दिशाओं का ज्ञान दिया। लखनऊ के मलिहाबाद की कामिनी जोशी का विवाह असोहा के पवन कुमार मिश्र के साथ तथा कानपुर की शिवानी अवस्थी का अजगैन के विश्वजीत दीक्षित के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा और सपा की वरिष्ठ नेता अन्नू टंडन ने वर-वधु को आशीर्वाद और उपहार भेंट किए। महासभा के अध्यक्ष धर्मेश कुमार दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें