फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डामरीकरण से हाईवे पर रेंगे वाहन

विज्ञापन
फोटो-26-लखनऊ-कानपुर हाईवे में रोडवेज वर्कशाप के पास सड़क मरम्मत के दौरान जाम में फंसे वाहन। संव
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे लगातार तीसरे दिन जाम की चपेट में रहा। डामरीकरण के चलते बाईपास तक हाईवे पर वाहन रेंगते हुए निकले।
विज्ञापन

खस्ताहाल लखनऊ-कानपुर हाईवे की मरम्मत के लिए 92 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। संस्था को दो लेन डामरीकरण का कार्य करना है। एक वर्ष पूरा होने के बाद हाईवे पर दूसरी लेन की डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इधर मौसम साफ होने पर छह फरवरी से सोनिक के पास मुर्तजानगर नहर पुलिया से डामरीकरण की दूसरी परत डालने का काम शुरू हुआ है। तबसे वाहन सवारों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है।
मंगलवार को भी कार्य के चलते हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। रोडवेज वर्कशाप मोड़ से काम शुरू हुआ और बाईपास तक चला। इस दौरान वाहन रेंगते रहे। कार्यदायी संस्था के पर्याप्त कर्मचारी न होने से पूरे दिन में लोगों को कई बार जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जाम नहीं लगा था। कार्य के चलते यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य करा रही एजेंसी की ओर से बिना सूचना दिए मनमर्जी काम शुरू कर दिया जाता है। इससे जाम लगता है। जाम लगने पर जानकारी होती है तो पुलिस टीम को भेजकर जाम खुलवाया जाता है। बताया कि पहले सूचना दी जाए तो यातायात पुलिस को पहले से लगाकर यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए एनएचएआई को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें