फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 73,496 आपत्तियों में मात्र 9,882 की ही हो पाई मैपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी अनंतिम मतदाता सूची में एक माह में आई आपत्तियों में 13.44 फीसदी का निस्तारण होकर मैपिंग की जा सकी है। अब समय बढ़ने से आपत्तियों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की थी। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 1917882 (पुरुष 1056458, महिला 861381 व थर्ड जेंडर 43) है। इस सूची पर आपत्तियां व दावे मांगे गए थे। आपत्तियां लेने की अंतिम तारीख छह फरवरी थी। इस दौरान 73496 आपत्तियां दर्ज हुईं। आपत्तियों में किसी ने बूथ दूर कर लेने तो किसी ने पति व माता पिता का नाम बदल जाने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसके अलावा नए वोटरों ने नाम शामिल कराने को फार्म भरे हैं।
इनमें से अभी तक 9882 शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया है। बीएलओ ने निस्तारण के बाद इनको डिजिटलाइज्ड कर दिया है। उधर, निर्वाचन आयोग ने आपत्तियों का समय बढ़ा दिया है। इससे अब आपत्तियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि जो भी दावे, आपत्तियां आ रही हैं, उनका बीएलओ द्वारा पूर्ण सत्यापन के बाद ही मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। अब मतदाता छह मार्च तक आपत्ति, दावे कर सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें