फोटो-12-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मुर्तजानगर नहर पुलिया के पास सड़क बनाने के दौरान निकलते वाहन। संवा
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोनिक मुर्तजानगर नहर पुलिया के पास से 500 मीटर सड़क बनाने का काम दूसरे दिन भी कराया गया। इस दौरान एक लेन में आधे में काम और आधे से वाहनों के निकालने से यातायात पर ब्रेक लगा रहा। वाहन रेंगते हुए निकलते रहे।
पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही है। इसके चलते लखनऊ-कानपुर हाईवे पर छूटे डामरीकरण का कार्य फिर से शुरू कराया गया है। शुक्रवार को सोनिक मोड़ के पास से करीब 500 मीटर तक डामर बिछाया गया था। इससे जाम के हालात बने रहे थे। शनिवार को कुछ सुधार दिखा और घंटों जाम नहीं लगा। मुर्तजानगर नहर पुलिया के पास से सोनिक पावर हाउस के नजदीक तक डामरीकरण का कार्य चलता रहा। बीच-बीच में पांच से 10 मिनट के लिए जाम लगता रहा लेकिन वाहन रेंगते हुए निकलते रहे। शाम पांच बजे तक काम किया गया। इस दौरान एक तरफ यातायात निकलता रहा तो दूसरी ओर डामरीकरण का कार्य चलता रहा। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का कहना है कि मौसम साफ होने से काम शुरू कराया गया है। तेजी से काम पूरा भी कराया जा रहा है।