फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कटहादल नारायण में बनेंगी 26 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ग्राम पंचायतों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने शॉपिंग कांप्लेक्स परियोजना शुरू की है। इसमें सिकंदरपुर कर्ण ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कटहादल नारायणपुर का चयन किया गया है। योजना के तहत ग्राम पंचायत में 26 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा और किराये पर उठाया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत को 39 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी हो सकेगी।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कर्ण की ग्राम पंचायत कटहादल नारायणपुर की आय सृजन के लिए शॉपिंग कांप्लेक्स परियोजना में चयन किया गया है। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि पंचायत की भूमि पर 2.42 करोड़ रुपये से 26 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामसभा की खुली बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव पारित कर दिया है।
बताया कि डीएम ने निर्माण की अनुमति दे दी है। दुकानों का निर्माण होने के बाद उसे किराए पर आवंटित किया जाएगा। एक दुकान से प्रतिमाह 1500 रुपये की दर से शुल्क लिया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत को प्रतिमाह स्वयं की आय प्राप्त हो सकेगी, जिससे गांव में विकास कार्य कराए जा सकेंगे। बताया कि इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति में स्थायी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें