फोटो-34-न्योतनी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करतीं शिक्षिका। स
हसनगंज। न्योतनी नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का आंकलन किया गया। इस दौरान बच्चों प्रश्न पूछे गए और उनकी सीखने की प्रगति को परखा गया। शिक्षकों को जरूरी सुझाव भी दिए। डायट से आईं आसी त्रिवेदी व फसला मंसूर ने मोबाइल के माध्यम से निपुण एप पर बच्चों की पढ़ने-लिखने व गणितीय समझ से जुड़ी क्षमताओं का मूल्यांकन किया। टीम ने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की प्रगति को परखा और शिक्षकों को आवश्यक सुझाव भी दिए। इस अवसर पर एआरपी शैलेंद्र सिंह, विद्यालय की शिक्षिका अर्पिता आदि लोग मौजूद रहीं।